Blog

Yuva Sambal Yojana 2023: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को सरकार देगी 4,000 बेरोजगारी भत्ता जानें पुरी डिटेल

Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana:- जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं हमारे देश में बेरोजगारी की समस्या बहुत आम है। आज भी कई सारे ऐसे युवक हैं जो शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार है। ऐसे में सरकार का यह फर्ज बनता है की सभी बेरोजगार शिक्षित युवकों को रोजगार प्रदान किया जाए और यदि सरकार रोजगार प्रदान करने में सक्षम नहीं है तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने राजस्थान मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना 2023 का आरंभ किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि।

Yuva Sambal Yojana 2023

Yuva Sambal Yojana 2023

युवा संबल योजना एक युवाओं को संभल प्रदान करने के लिए चलाई गई योजना है। इस योजना के तहत सरकार की तरफ से 4,500 रुपए प्रति महीना यानी की 2 साल के अंदर ₹90,000 की राशि दी जाती है। यह उन सभी बेरोजगार युवाओं को दी जाती है। जो शिक्षित होने के बावजूद भी बेरोजगार घर पर बैठे हैं। राजस्थान Yuva Sambal Yojana 2023 की संपूर्ण जानकारी आज के इस आर्टिकल में नीचे दी गई है

राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के बारे में जानकारी

आर्टिकल किसके बारे में है Rajasthan Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana
आर्टिकल किस ने लांच किया राजस्थान सरकार
लाभार्थी राजस्थान की बेरोजगार नागरिक
उद्देश्य बेरोजगार युवकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट http://employment.livelihoods.rajasthan.gov.in/
साल 2023

Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana में दी जाने वाली राशि

कैटेगरी राशि
पुरुष 3000 रूपए
महिला 3500 रुपए
ट्रांसजेंडर 3500 रुपए

Yuva Sambal Yojana आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को राजस्थान युवा सम्बल योजना में आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जो की निम्न हैं।

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का उद्देश्य

राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के सभी शिक्षित बेरोजगार नागरिकों को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करना है। जिससे कि उन्हें अपने खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर होने की आवश्यकता ना पड़े। इस योजना के माध्यम से अब राजस्थान की बेरोजगार नागरिक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो पाएंगे और आर्थिक तंगी की फिक्र किए बिना नौकरी ढूंढ पाएंगे।

Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana के अंतर्गत इंटर्नशिप प्रक्रिया

  • बेरोजगारी भत्ते की स्वीकृति होने के पश्चात आवेदक को इंटर्नशिप करना अनिवार्य है।
  • इंटर्नशिप किसी भी राजकीय विभाग अथवा उपक्रम में प्रतिदिन 4 घंटे की सेवाएं प्रदान करके की जाएगी।
  • इंटर्नशिप को भत्ता प्राप्ति अवधि तक निरंतर जारी रखना अनिवार्य है।
  • यह अवधि अधिकतम 2 वर्ष की होगी।
  • यदि इंटर्नशिप बीच में समाप्त कर दी जाती है तो इस स्थिति में भत्ता बंद कर दिया जाएगा एवं पुन आवेदन अथवा भत्ता प्राप्ति के लिए अयोग्य माना जाएगा।
  • इंटर्नशिप कार्यालय समय में की जाएगी।
  • यदि इंटर्नशिप प्राप्त करने वाले बेरोजगार नागरिक माह में एक दिवस अनुपस्थित रहते हैं तो इस स्थिति में भत्ता नहीं काटा जाएगा।
  • प्रतिमा इंटर्नशिप करने का प्रमाण पत्र 5 तारीख तक अपनी एसएसओ आईडी पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।
  • यह प्रमाण पत्र केवल बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए ही मान्य होगा।
  • इस प्रमाण पत्र के आधार पर अन्य किसी नौकरी में प्राथमिकता अथवा श्रम या अन्य कानून के अंतर्गत दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • जिला रोजगार कार्यालय पोर्टल पर अपलोड किए गए प्रमाण पत्रों की जांच कर बेरोजगारी भत्ता का भुगतान किया जाएगा।
  • जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा जिसके माध्यम से योजना की मॉनिटरिंग एवं विभागों में इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी।
  • जिला कलेक्टर द्वारा इंटर्नशिप कराने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे।
  • वह सभी नागरिक जो स्वरोजगार प्राप्त करना चाहते हैं एवं किसी वित्तीय संस्थान से या किसी अन्य विभाग की योजना जैसे कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनामुद्रा योजना आदि में स्वरोजगार हेतु ऋण प्राप्त करते हैं तो उस स्थिति में उनको अनुदान के रूप में ब्याज आधारित अनुदान बेरोजगारी भत्ते की दर के अनुसार पुरुष लाभार्थी को ₹48000 एवं महिला, निशक्तजन एवं ट्रांसजेंडर को ₹5400 अथवा वार्षिक ब्याज राशि का 10% जो भी कम हो प्रदान किया जाएगा।
  • अनुदान की राशि सीधे बैंक ऋण खाते में जमा कराई जाएगी।

How To Apply Rajasthan Yuva Sambal Yojana 2023 Online

क्या आप भी राजस्थान युवा संबल योजना का तहत आवेदन करके योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो योजना में आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप दी गई है इस स्टेप को फॉलो करके आप आसानी से राजस्थान Yuva Sambal Yojana 2023 का लाभ उठा सकते हैं।

  • उम्मीदवार को सबसे पहले आपको डिपार्टमेंट ऑफिस के एंप्लॉयमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • फिर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खूलकर जायेगा।
  • उसके बाद होम पेज पर Menu का सैक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • Menu के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको जॉब सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यहां आपको अप्लाई फॉर एंप्लॉयमेंट अलायंस के लिंक पर क्लिक करना हैं।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • यहां आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिय लिंक पर क्लिक होगा है।
  • फिर उसके बाद आपको अपनी वर्ग के आधार पर सिटीजन या फिर गवर्नमेंट एंप्लॉय के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा।
  • अब आपसे इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी Yuva Sambal Yojana 2023 ध्यान पूर्वक भरनी है। ‌
  • सभी जानकारी को भरने के बाद निचे सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करने के बाद आपको एसएसओ आईडी दी जाएगी।
  • फिर इसके बाद आपको लॉगइन के पेज पर जाकर एसएसओ आईडी दर्ज करनी है पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करें और लॉगिन के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें ओर महत्वपूर्ण दस्तावेजो को अटैच करें।
  • दस्तावेज अटैच करने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस आसान प्रक्रिया से आप युवा संबल योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Contact Information

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल लिखकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर तथा ईमेल आईडी कुछ इस प्रकार है।

  • Helpline Number- 0141-2368850
  • Email Id- Helpdesk.EEMS@rajasthan.gov.in

Leave a Comment